दिल्ली में हीटवेव के बीच आज के लिए रेड अलर्ट जारी, कल बारिश होने का अनुमान
आईएमडी ने दिल्ली में हीटवेव के बीच आज (मंगलवार) के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के कुछ स्थानों के लिए 'वॉर्म नाइट' की चेतावनी जारी की गई है और राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान के 45°C तक पहुंचने का अनुमान है। आईएमडी ने दिल्ली में बुधवार और गुरुवार को हल्की बारिश होने का अनुमान भी जताया है।