दिल्ली में हेरोइन तस्करी में शामिल 2 नाइजीरियाई हुए अरेस्ट, 442 ग्राम हेरोइन बरामद
दिल्ली पुलिस ने 2 नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्ज़े से 442 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए नाइजीरियाई नागरिकों कि पहचान अमान्स ओसारेटिन उर्फ फ्रेड और थॉम्पसन उर्फ एमेका के तौर पर हुई। पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान 4 मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।