दिल्ली में हेरोइन बेच रहा था सब्ज़ी विक्रेता, पकड़े जाने पर बोला- जल्दी कमाना था ज़्यादा पैसा
दिल्ली के आनंद विहार इलाके से एक सब्ज़ी विक्रेता अपनी दुकान पर हेरोइन बेचते हुए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से 200 ग्राम से ज़्यादा हेरोइन ज़ब्त की है और उसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उसने पुलिस को बताया कि वह जल्दी ज़्यादा पैसा कमाना चाहता था।