दिल्ली में होली के दिन हिंदू शख्स की हत्या के बाद प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में लगाई आग
उत्तम नगर (दिल्ली) में होली के दिन हिंदू शख्स की हत्या के बाद लोगों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोगों समेत स्थानीय निवासियों ने सड़कें जाम कीं और एक कार व एक मोटरसाइकल में आग लगा दी। बिगड़े हालात के मद्देनज़र इलाके में सुरक्षाबल तैनात किया गया है।