दिल्ली में हमारी सरकार बनने पर महाकुंभ की तरह मनाएंगे छठ: कांग्रेस
दिल्ली में सरकार बनने पर कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी में महाकुंभ की तरह छठ पर्व का आयोजन करने का वादा किया है। कांग्रेस ने कहा, "यमुना के किनारे छठ के आयोजन के लिए एक स्थान निर्धारित कर उसे ज़िला घोषित किया जाएगा। इस स्थान पर यमुना के घाट का नाम दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा के नाम पर रखा जाएगा।"