दिल्ली-मुंबई इंडिगो फ्लाइट के शौचालय में धूम्रपान कर रहा था यात्री, हुआ गिरफ्तार
दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट के शौचालय में धूम्रपान करने पर एक 38-वर्षीय शख्स पर मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया, "स्मोक सेंसर बजने के बाद जांचने पर केबिन क्रू को शौचालय में माचिस व जली हुई सिगरेट मिली और मुंबई एयरपोर्ट पर विमान के उतरने पर आरोपी को सहार पुलिस थाना ले जाया गया।"