दिल्ली मेट्रो का कीर्तिमान, 99.95% ट्रेनें समय पर चलीं
पिछले कुछ वर्षों में विस्तार के बावजूद 2026 में दिल्ली मेट्रो ट्रेनों का समय-बद्धता दर 99.95% रही। सर्विस पर असर डालने वाली किसी खराबी से पहले मेट्रो ट्रेनों द्वारा तय की गई औसत दूरी जिसे 'मीन डिस्टेंस बिटवीन फेलियर्स' (MDBF) के ज़रिए मापा जाता है 2.72 मिलियन कार-किलोमीटर रही। दिल्ली मेट्रो में रोज़ाना यात्रियों की औसत संख्या 64.06 लाख है।