दिल्ली मेट्रो ने सुपरवाइज़र के 3 पदों पर निकाली वैकेंसी, रिटायर्ड लोग कर सकते हैं अप्लाई
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सुपरवाइज़र की पोस्ट पर 3 वैकेंसी निकाली हैं। इसमें सिविल इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन में सुपरवाइज़र लेवल पर काम का अनुभव रखने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 17 दिसंबर तक अप्लाई किया जा सकता है और उम्मीदवारों का चयन डायरेक्ट इंटरव्यू के माध्यम से होगा। उम्मीदवार की उम्र 55-62 साल होनी अनिवार्य है।