दिल्ली मेट्रो में 2 यात्रियों के बीच हुई लड़ाई, एक ने मारी चप्पल व दूसरे ने जड़ा थप्पड़
दिल्ली मेट्रो में 2 यात्रियों के बीच हुई लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि एक यात्री चप्पल निकालकर सामने खड़े यात्री के मुंह पर मार देता है जिसके बाद वह यात्री भी उसे थप्पड़ जड़ देता है। एक यूज़र ने कमेंट किया, "चप्पल मारने वाला शख्स नशे में लग रहा है।"