दिल्ली मेट्रो में क्या युवक ने सच में पी शराब? कार्रवाई होने पर खुद बताई सच्चाई
दिल्ली मेट्रो की ट्रेन के अंदर बैठकर कथित तौर पर शराब पीते और अंडा खाते हुए युवक का वीडियो वायरल होने के बाद उस युवक को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, आरोपी ने कहा कि उसने अंडा तो खाया था लेकिन शराब नहीं पी थी बल्कि वह एप्पल जूस एप्पी फिज़ पी रहा था। उसने अपनी गलती मान ली है।