दिल्ली मेट्रो में गश खाकर गिरा 40 वर्षीय शख्स, CRPF की महिला जवान ने CPR देकर बचाई जान
दिल्ली मेट्रो के एक कोच में ब्लू लाइन पर कीर्ति नगर और मोती नगर मेट्रो स्टेशनों के बीच 40 वर्षीय एक शख्स अचानक बेहोश होकर गिर गया जिसके बाद सीआरपीएफ की एक महिला जवान ने सीपीआर देकर उसकी जान बचाई है। बकौल रिपोर्ट्स, उचित चिकित्सा सहायता के लिए यात्री को मोती नगर मेट्रो स्टेशन पर उतार दिया गया था।