आंखों के सामने मेरे बेटे को पीटते रहे, कोई बचाने नहीं आया: दिल्ली मेट्रो में शख्स की मौत पर मां
सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन (दिल्ली) पर सीट को लेकर मारपीट में 48-वर्षीय शख्स की मौत पर उनकी मां ने कहा कि उन्होंने आंखों के सामने बेटे को मार खाते देखा और मदद मांगती रहीं लेकिन कोई आगे नहीं आया। उन्होंने कहा कि बेटे के फर्श पर गिरने पर लोगों ने उसपर पानी डाला और होश में लाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठा।