दिल्ली मेट्रो में बना नया रिकॉर्ड, एक दिन में सबसे ज़्यादा लोगों ने की यात्रा
दिल्ली मेट्रो में 17 सितंबर को 82,44,903 लोगों ने यात्रा की जो एक दिन में अबतक की सबसे ज़्यादा संख्या है। DTC बस हड़ताल के बीच बढ़ी भीड़ को संभालने के लिए DMRC ने 8 अतिरिक्त ट्रेनें और 20 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप चलाईं। इससे पहले पिछले साल रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर 81,87,674 लोगों की यात्रा का रिकॉर्ड बना था।