दिल्ली मेट्रो में लड़की की फोटो खींचता पकड़ा गया CISF कर्मी, फोन दिखाने की मांग पर दिखाई रिवॉल्वर
दिल्ली मेट्रो में CISF के जवान पर एक लड़की की तस्वीरें चुप-चाप खींचने का आरोप लगा। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में कर्मी कथित तौर पर तस्वीरें डिलीट करता हुआ नज़र आ रहा है और लड़की कह रही है, "फोन दीजिए, तस्वीरें अभी डिलीट करिए।" फोन दिखाने की मांग पर कर्मी पर सर्विस पिस्टल तानने का भी आरोप लगा है।