दिल्ली मेट्रो में लड़कियों में हुई बहस; एक ने कहा- पुलिस में है मेरा बंदा, बुलाऊं क्या?

दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें 2 लड़कियां सीट के लिए आपस में बहस करती हुई दिख रही हैं। बहस के दौरान मेट्रो में खड़ी एक लड़की कहती है, "दिल्ली पुलिस में है मेरा बंदा, बुलाऊं क्या? सब-इंस्पेक्टर है।" इस धमकी पर दूसरी युवती कहती है, "हां, बुला ले।" वीडियो पर कई यूज़र्स ने प्रतिक्रिया दी है।

Load More