दिल्ली मेट्रो में स्वतंत्रता दिवस से पहले 9 अगस्त से सख्त होगी सुरक्षा जांच, जारी हुई एडवाइज़री
DMRC ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र 9 से 16 अगस्त तक सभी मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच सख्त करने का फैसला किया है। बकौल DMRC, इस दौरान यात्रियों की CISF गहन जांच करेगी, जिससे खासकर पीक आवर्स में लंबी कतारें लग सकती हैं इसलिए यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर सफर करने की सलाह दी जाती है।