दिल्ली मेट्रो में सरकार विरोधी पोस्टर पर ऐक्शन, पुलिस ने दर्ज की FIR
दिल्ली मेट्रो की Airport Express Line में 20 अक्टूबर को सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने वाले दो A4 साइज़ पोस्टर मिले। DMRC ऑपरेटर ने यशोभूमि स्टेशन पर इन्हें ज़ब्त किया था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति विरूपण और मेट्रो ऐक्ट के तहत FIR दर्ज की है। स्पेशल सेल जांच में जुटी है।