दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में बिना परीक्षा के मिलेगी नौकरी, ₹72600/माह तक है सैलरी
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने इंजीनियरिंग प्रोफेशनल्स के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों में सुपरवाइजर (S&T), जूनियर इंजीनियर (JE), असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर (ASE), सेक्शन इंजीनियर (SE) और सीनियर सेक्शन इंजीनियर (SSE) आदि शामिल हैं। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी सिर्फ पर्सनल इंटरव्यू होगा। चयनित अभ्यर्थियों को ₹50,000-₹72,600 तक का मासिक वेतन मिलेगा।