दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात एक अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई। चालक अशरफ खान आनंद विहार से एटा जा रहे थे और IPEM कॉलेज के सामने गाड़ी से धुआं उठता देख उन्होंने तुरंत गाड़ी साइड में लगाकर कूदकर जान बचाई। रिपोर्ट के मुताबिक, आग सीएनजी सिलेंडर ब्लास्ट से लगी जिससे कुछ मिनटों में कार जलकर राख हो गई।