दिल्ली-मेरठ रोड पर कांवड़ियों ने तोड़फोड़ कर पलटी पुलिस के स्टिकर वाली गाड़ी
गाज़ियाबाद (यूपी) में दिल्ली-मेरठ रोड पर तोड़फोड़ कर पुलिस के स्टिकर वाली कार को पलटते कांवड़ियों का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। कांवड़ियों के अनुसार, वाहन ने एक कांवड़िए को टक्कर मार दी थी। बकौल पुलिस, संबंधित गाड़ी पुलिस की नहीं है बल्कि प्राइवेट है जिसे विद्युत निगम के विजिलेंस विभाग में भाड़े पर लगाया गया था।