दिल्ली महिला आयोग ने तत्काल प्रभाव से सभी संविदा कर्मियों की सेवाएं कीं खत्म
दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने सोमवार को एक आदेश में अपने सभी संविदा कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दीं। संविदा कर्मचारियों की भर्ती के बाद नियमों का उल्लंघन करने के आरोप के बाद यह फैसला लिया गया है। एलजी की मंज़ूरी के बाद डीसीडब्ल्यू के अप्रैल 2024 के आदेश के अनुपालन में यह आदेश पारित किया गया।