दिल्ली महिला आयोग में 6 माह से किसी को नहीं मिला वेतन: केजरीवाल से पत्र में मालीवाल
दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर कहा है कि पिछले 6 महीने से आयोग के किसी भी सदस्य को वेतन नहीं दिया गया है। उन्होंने लिखा, "मेरे आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से ही दिल्ली सरकार ने आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।"