दिल्ली यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 28 पदों पर निकाली भर्ती
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने आर्यभट्ट कॉलेज के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया के तहत कुल 28 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी और इच्छुक उम्मीदवार 27 दिसंबर तक आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in या colrec.uod.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹500 आवेदन फीस जमा करनी होगी।