दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए जारी किया अपना अकैडमिक कैलेंडर
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी किया है। इसमें पोस्ट ग्रैजुएशन, बीटेक कोर्स, 5-साल के इंटिग्रेटेड एलएलबी प्रोग्राम को लेकर तारीखों की घोषणा हुई है। शेड्यूल के मुताबिक, पहले सेशन की कक्षाएं 1 अगस्त से शुरू होंगी और 27 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर तक विद्यार्थियों को मिड सेमेस्टर ब्रेक दिया जाएगा।