दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं श्रीलंका की नई प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या

श्रीलंका की नवनियुक्त प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के हिंदू कॉलेज से समाजशास्त्र में बीए (ऑनर्स) किया है। हिंदू कॉलेज की प्रिंसिपल अंजू श्रीवास्तव ने कहा, "हरिनी 1991 से 1994 तक समाजशास्त्र की छात्रा थीं और हमें उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है।" गौरतलब है, अमरसूर्या सामाजिक कार्यकर्ता और यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर भी रही हैं।

Load More