दिल्ली युवा कांग्रेस ने बिधूड़ी के खिलाफ किया प्रदर्शन, आवास पर लिखा 'महिला विरोधी'
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक बयान के बाद दिल्ली युवा कांग्रेस ने सोमवार को बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनके आवास के गेट पर कालिख से 'महिला विरोधी' लिख दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ नारेबाज़ी भी की और हाथों में 'रमेश बिधूड़ी शर्म करो' लिखी हुई तख्तियां पकड़े हुए थे।