दिल्ली व गुजरात पुलिस ने अंकलेश्वर से बरामद की ₹5,000 करोड़ की कोकेन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गुजरात पुलिस ने रविवार को अंकलेश्वर (गुजरात) में अवकार ड्रग्स लिमिटेड कंपनी की तलाशी के दौरान 518 किलोग्राम कोकेन बरामद की। बरामद कोकेन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹5,000 करोड़ आंकी जा रही है। दिल्ली में पकड़ी गई कोकेन के मामले में अवकार ड्रग्स लिमिटेड कंपनी का नाम सामने आया था।