दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू; नवनिर्वाचित विधायकों ने संस्कृत, पंजाबी व उर्दू भाषा में ली शपथ
दिल्ली में नई सरकार का पहला विधानसभा सत्र सोमवार से शुरू हो गया। प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को विधायक पद की शपथ दिलाई। इस दौरान बीजेपी विधायक कपिल मिश्रा ने संस्कृत, मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाबी, 'आप' के अनिल झा ने मैथिली व 'आप' के इमरान हुसैन ने उर्दू में शपथ ली।