दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 26 उम्मीदवारों की दूसरी सूची
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 26 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। पार्टी ने संगम विहार से हर्ष चौधरी, त्रिलोकपुरी से अमरदीप, उत्तम नगर से मुकेश शर्मा और बिजवासन से देवेंद्र सहरावत को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने रिठाला से सुशांत मिश्रा, मंगोलपुरी से हनुमान चौहान व मटियामहल से असीम अहमद को प्रत्याशी घोषित किया है।