दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की एक और सूची; 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

कांग्रेस ने बुधवार देर रात दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। बवाना से सुरेंद्र कुमार, रोहिणी से सुमेश गुप्ता, करोलबाग से राहुल धानक, तुगलकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी और बदरपुर से अर्जुन भड़ाना को टिकट दिया गया है। गौरतलब है, अर्जुन 4 बार सांसद रह चुके अवतार सिंह भड़ाना के बेटे हैं।

Load More