दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीदवारों की पहली सूची
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 21-उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पार्टी ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव को बादली, संदीप दीक्षित को नई दिल्ली, रोहित चौधरी को नांगलोई जाट, रागिनी नायक को वज़ीरपुर, अरुणा कुमारी को नरेला, मुदित अग्रवाल को चांदनी चौक, चौधरी अनिल कुमार को पटपड़गंज और अब्दुल रहमान को सीलमपुर से टिकट दिया है।