दिल्ली विधानसभा जा रहे 'आप' विधायकों को पुलिसकर्मियों ने रोका, धरने पर बैठीं आतिशी
दिल्ली विधानसभा सत्र के तीसरे दिन गुरूवार को 'आप' विधायकों को पुलिसकर्मियों ने विधानसभा में जाने से रोक दिया जिसके बाद नेता विपक्ष आतिशी 'आप' विधायकों के साथ धरने पर बैठ गईं। आतिशी ने कहा, "पुलिस ने कहा है कि 'आप' विधायकों को विधानसभा से निलंबित किया गया है इसलिए उन्हें विधानसभा परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।"