दिल्ली विधानसभा में हंगामा, आतिशी समेत 11 'आप' विधायक दिनभर के लिए सस्पेंड
दिल्ली विधानसभा में आज (मंगलवार) विपक्ष के विधायकों ने एलजी वीके सक्सेना के अभिभाषण के दौरान जमकर हंगामा किया। 'एएनआई' के मुताबिक, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने नेता विपक्ष आतिशी समेत 'आप' के 11 विधायकों को दिनभर के लिए सदन से सस्पेंड कर दिया है। गौरतलब है कि इस सत्र में पिछली सरकार को लेकर सीएजी रिपोर्ट पेश की जाएगी।