दिल्ली वालों को डबल राहत, 2.30 लाख घरों की छतों पर फ्री में लगेगा 3 KW का सोलर पैनल
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि कैबिनेट ने नई सौर नीति को मंज़ूरी दी है जिसके तहत 400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वाले घरों को 3 KW का रूफटॉप सोलर सिस्टम फ्री में मिलेगा। इससे मार्च 2027 तक लगभग 2.3 लाख परिवार लाभान्वित हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा बिजली सब्सिडी भी जारी रहेगी।