दिल्ली वालों को राहत, पानी के बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज माफी योजना 31 मार्च तक बढ़ाई गई
दिल्ली जल बोर्ड ने बकाया पानी बिलों पर 100% लेट पेमेंट सरचार्ज (LPSC) छूट को 31 मार्च-2027 तक बढ़ा दिया है। मंत्री प्रवेश वर्मा ने X पर यह जानकारी देते हुए लिखा, "पानी का बिल बकाया है, तो उसे और न बढ़ने दें। इस मौके का लाभ उठाकर अपना बकाया चुकाएं और LPSC के बोझ से मुक्त होकर आगे बढ़ें।"