दिल्ली विश्वविद्यालय की परीक्षा का फाइनल शेड्यूल हुआ जारी, अब रविवार को भी होंगे पेपर

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने स्नातक की परीक्षाओं का फाइनल शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक, इस बार कुछ परीक्षाएं रविवार को भी आयोजित की जाएंगी। साथ ही डीयू में पहली बार चौथे साल के तहत 8वें सेमेस्टर की परीक्षाएं भी करवाई जाएंगी। इससे पहले तक डीयू में केवल 6 सेमेस्टर तक की परीक्षा की व्यवस्था थी।

Load More