दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में 1.45 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने डाले वोट
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डीयूएसयू) के चुनाव में शुक्रवार को शाम 5 बजकर 45 मिनट तक विश्वविद्यालय के उत्तरी और दक्षिणी परिसरों में 1.45 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने मतदान किया। डीयूएसयू के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के अनुसार, यह आंकड़ा 52 कॉलेजों का है और शेष कॉलेजों का आंकड़ा अभी जारी होना बाकी है।