दिल्ली शराब नीति केस में 2 सितंबर तक बढ़ाई गई केजरीवाल व के कविता की न्यायिक हिरासत

दिल्ली शराब नीति केस में राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व बीआरएस नेता के कविता की न्यायिक हिरासत मंगलवार को 2 सितंबर तक बढ़ा दी। आरोपियों की न्यायिक हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए उन्हें कोर्ट में विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के सामने पेश किया गया था।

Load More