दिल्ली शराब नीति केस में हाईकोर्ट ने केजरीवाल सहित सभी 23 आरोपियों को जारी किया नोटिस
दिल्ली हाईकोर्ट ने शराब नीति मामले में ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली सीबीआई की अपील पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 21 अन्य को नोटिस जारी किया। ट्रायल कोर्ट ने मामले में सभी आरोपियों को बरी किया था। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की सीबीआई अधिकारियों के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर रोक भी लगाई।