दिल्ली शराब नीति मामले में 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज किए गए केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 12 जुलाई तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में केजरीवाल को सीबीआई ने 26 जून को गिरफ्तार किया था जिसके बाद उन्हें तीन दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजा गया था।

Load More