दिल्ली से इंफाल जा रहे इंडिगो के विमान में आई तकनीकी खराबी, वापस दिल्ली लौटा
गुरुवार को दिल्ली से इंफाल जा रहे इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद 1-घंटे तक हवा में रहने के बाद विमान की दिल्ली में ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इंडिगो के मुताबिक, विमान के उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी का पता चला था और जांच के बाद विमान को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।