दिल्ली से दुबई जा रही फ्लाइट में मिली थी बम की धमकी, कुछ नहीं मिला: दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि 17 जून को सुबह 9:35 बजे आईजीआई एयरपोर्ट स्थित दिल्ली इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के ऑफिस में एक ईमेल आया था जिसमें दिल्ली से दुबई जा रही फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली थी। पुलिस के मुताबिक, इसे लेकर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।