दिल्ली से नशा तस्कर 'लेडी डॉन' पार्वती गिरफ्तार, घर से ₹56 लाख कैश व सोना बरामद
दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्कर सिंडिकेट का पर्दाफाश कर 42-वर्षीय ड्रग्स सरगना/'लेडी डॉन' पार्वती समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, 'बैड कैरेक्टर हिस्ट्रीशीटर' में दर्ज पार्वती के खिलाफ 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पार्वती के घर से ₹56.69 लाख कैश, 355 ग्राम सोना, 161 ग्राम चांदी और 4 प्रॉपर्टी के कागज़ात मिले हैं।