दिल्ली से बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही थी उन्नाव में दुर्घटनाग्रस्त हुई बस: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, उन्नाव (उत्तर प्रदेश) बस हादसे में 18 लोगों की मौत के मामले में खुलासा हुआ है कि दिल्ली से बिहार के बीच चल रही 'नमस्ते बिहार' की बस बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही थी। बकौल रिपोर्ट, उन्नाव पुलिस ने बस का जो नंबर UP95T4720 बताया है वह महोबा का है और एक लोडर पर रजिस्टर्ड है।