दिल्ली से बच्चों को अगवा कर जम्मू-कश्मीर में बेचता था गिरोह, 2 साल में 500 लोगों की तस्करी
दिल्ली पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर कई लोगों को गिरफ्तार किया है और नाबालिगों को छुड़ाया है। यह गिरोह रेलवे स्टेशनों-बस स्टैंडों से बच्चों को अगवा कर और मज़दूरों (महिला-पुरुष) को बेहतर ज़िंदगी का सपना दिखाकर जम्मू-कश्मीर में बेचता था। एक आरोपी ने बताया कि पिछले 2-वर्षों में वह करीब 500-लोगों को बेच चुका है।