दिल्ली से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटा
दिल्ली से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान गुरुवार को तकनीकी समस्या के चलते उड़ाने भरने के बाद वापस लौट आया। एअर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक, यात्रियों को जल्द-से-जल्द लंदन ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान तैनात किया जा रहा है। कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उड़ान को रोकने का फैसला किया।