दिल्ली से विशाखापत्तनम जा रहे विमान में मिली बम होने की सूचना, जांच में निकली फर्ज़ी

दिल्ली से विशाखापत्तनम जा रहे एअर इंडिया के एक विमान में मंगलवार देर रात बम होने की सूचना मिली लेकिन जांच के बाद पता चला कि यह सूचना झूठी थी। विशाखापत्तनम एयरपोर्ट के निदेशक एस राजा रेड्डी ने बताया कि दिल्ली पुलिस को बम होने की सूचना मिली थी और विमान के लैंड होने के बाद जांच की गई।

Load More