दिल्ली से श्रीनगर तक चलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, ₹2,000-₹3,000 रहेगा किराया: रिपोर्ट
ईटी नाउ के अनुसार, रेलवे ने नई दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। बकौल रिपोर्ट, ट्रेन 13 घंटे में 800 किलोमीटर का सफर तय करेगी और नई दिल्ली से श्रीनगर का किराया ₹2,000-₹3,000 रहेगा। गौरतलब है, जम्मू-कश्मीर में उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना को पूरा करने का काम मिशन मोड पर चल रहा है