दिल्ली से हक छीनना पड़ता है, गिड़गिड़ाने से नहीं मिलता: बिहार के सीएम नीतीश से लालू
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा है, "राजधानी (दिल्ली) में हक मांगना नहीं छीनना पड़ता है।" उन्होंने कहा, "हमने 22 सांसदों के दम पर 2004-2009 तक बिहार को ₹1.44 लाख करोड़ की सहायता राशि दिलाई लेकिन यह (बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार) तो दिल्ली के सामने हाथ जोड़...गिड़गिड़ा कर झोली फैलाते हैं लेकिन तब भी इन्हें कुछ नहीं मिलता।"