दिल्ली सीएम आतिशी ने चुनाव लड़ने के लिए लोगों से मांगा चंदा; कहा- मुझे ₹40 लाख की ज़रूरत है
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए रविवार को क्राउड फंडिंग कैंपेन की शुरुआत की। आतिशी ने कहा, "मुझे ₹40 लाख की ज़रूरत है...लोगों से अपील करती हूं कि वह समर्थन करें। आप चाहे तो ₹100, ₹1000 या उससे अधिक डोनेट कर सकते हैं।" गौरतलब है, आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से 'आप' की उम्मीदवार हैं।